सीसीएल में विश्वव पर्यावरण दिवस हर्षोल्ला स के साथ मनाया गया 

Area- हेडक्वार्टर, Posted on- 05-06-2019


विश्वा पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 05 जून को सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में आयोजित पर्यावरण कार्यक्रम में सीसीएल कर्मी सहित  महाप्रबंधक, विभागाध्य्क्ष, श्रमिक प्रतिनिधिगण एवं अन्यप ने सम्मरलित हुए एवं शपथ लिया कि प्राकृतिक वन, झील, नदी एवं अन्यग प्राणियों के सरंक्षण एवं संर्वधन हेतु यथाशक्ति प्रयास करेंगे तथा जीवित प्राणियों के प्रति करूणा एवं दया का बर्ताव करेंगे। 
निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री भोला सिंह ने उपस्थित सभी कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। श्री सिंह ने प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि वर्तमान एवं भविष्यि के विकास के लिए मानव क्रियाकलाप के विपरीत प्रभावों को नियंत्रित करने का सर्वथा प्रयास करेंगे। उन्होंिने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पर्यावरण को सर्वोपरि स्था्न देना चाहिए और अपने दैनिक गतिविधियों में ऐसा कार्य करना चाहिए कि पर्यावरण आने वाले पीढि़यों के लिए भी बेहतर रहे साथ ही हम सभी को सस्टेिनेबल माइनिंग (Sustainable Mining) करना चाहिए।  
निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री वी.के. श्रीवास्तोव ने सीसीएल मुख्याेलय, रांची के प्रांगण में पर्यावरण ध्वतज को फहराया। और उन्होंिने उपस्थित सभी कर्मियों को पर्यावरण में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्राचीन समय में मानव प्रकृति का पूजा करता था और पर्यावरण से संबंधित कई तरह की धारणा थी जिसे लोग मानते थे और पर्यावरण का स्वीत: संरक्षण होता था और यह प्रथा आज भी जीवीत है। उन्होंधने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्यर में भारत सरकार द्वारा कई तरह की पर्यावरण संरक्षण संबंधित कानून बनायी गयी है जिससे पर्यावरण का बचाव एवं विस्ता र हो रहा है। श्रीवास्तवव ने सभी से आग्रह किया कि पर्यावरण एक मुहिम के रूप में चलाये और अपने दैनिक कार्य में भी पर्यावरण संबंधित कार्य करें। 
ज्ञातव्य  हो कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मे्दारी को निभाते हुए सीसीएल इस दिशा में विभिन्ना प्रयास करता आ रहा है। सीसीएल द्वारा सभी कमांड क्षेत्रों में वृहद स्त्र पर पौधारोपण, ईको पार्क का विस्ताार, धुल जनित प्रदूषण का रोकथाम, नवीनतम तकनीकी का उपयोग आदि पहल समय-समय पर ली जाती है। प्रत्येलक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीसीएल मुख्यावलय सहित सभी क्षेत्रों, अस्पसतालों में विश्व पर्यावरण दिवस 2019 बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर एक नया थीम लिया जाता है, इस वर्ष का थीम “Beat Air Pollution” है। इस सप्ताैह में विभिन्नव पर्यावरण संबंधित कार्यक्रम आयोजन किये गये जिसमें बड़ी संख्याr में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
कार्यक्रम का सफल आयोजन में विभागाध्यणक्ष (वन एवं पर्यावरण) श्री सौमित्रा सिंह, वरीय प्रबंधक (पर्यावरण) श्रीमती संगीता एवं पर्यावरण विभाग के कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा।