सतर्कता जागरूकता सप्ताह समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह 

Area- हेडक्वार्टर, Posted on- 05-11-2018


नियम, कानून का पालन पारदर्शिता  के साथ करें – श्री गोपाल सिंह

आज  सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों व ईकाईयों में 29 अक्टूबर से 03 नवंबर तक चले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 का समापन समारोह सह पुरुस्कार वितरण  समारोह का  आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सीसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन एवं कर्मियों को भ्रष्टाचार मुक्त नया भारत बनाने हेतु जागरूक, प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए सीसीएल मुख्यालय स्थित ‘विचार मंच’ में  यह  आयोजन किया 

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी श्री  गोपाल सिंह, मुख्य् सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक (वित्त) श्री डी.के. घोष,  निदेशक (कार्मिक) श्री आर.एस. महापात्र, निदेशक (तक /संचालन) श्री  ए के मिश्रा, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तव, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक तथा  मुख्यालय  के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष सहित  सीसीएल कर्मी उपस्तिथ थे ।

अवसर विशेष पर सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने उपस्तिथ  सभी  कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीएल का मूल मंत्र पारदर्शिता, नैतिकता एवं मानवता है। उन्होंने कहा कि कम्पनी  के नियम और  कानून का अक्षरशः  पालन  कर कार्य निष्पादित करना हैं । श्री  सिंह ने  कहा  कि कोई भी मनुष्य बुरा नहीं होता है, लेकिन परिस्थिति या  माहौल के अनुरूप  ब्यक्ति व्यवहार करता  है। ब्यक्ति के जीवन में वातावरण  और संस्कार  बहुत महत्वपूर्ण   होता  है। उन्होंने  कहा कि किसी भी विभाग में टीम लीडर की अहम्  भूमिका  होती  है । श्री सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को विलंब से करना न सिर्फ अनैतिक होगा बल्कि इससे कंपनी को भी नुकसान होता है। अनुशासन, पारदर्शीता एवं नैतिक तरीके से काम करने पर  हम शान्ति और शुकून से अपने परिवार के साथ जीवन ब्यतीत करते है । 

श्री गोपाल सिंह ने कहा कि हमारे लिये गर्व की बात है कि सीसीएल परिवार इस मंत्र के साथ प्रगति के पथ पर सतत अग्रसर है। उन्होंने सभी से इस विकास रथ को और गति देने को कहा। श्री सिंह ने सतर्कता पदाधिकारी श्री ए के श्रीवास्तव एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के अथक प्रयास से सीसीएल की छवि न सिर्फ कंपनी में बल्कि आमजन  के बीच  सकारात्मक रूप  से  भी बन रही है जो दूसरों के लिए एक उदाहरण है। उनहोंने अंत में सभी से कंपनी के दिशानिर्देंश एवं नियमों का पालन करते हुए उचित डाक्युमेंटेशन के साथ कार्य करने का  निर्देश  दिया।

मुख्य  सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव ने अपने  स्वागत भाषण में सीएमडी श्री  गोपाल सिंह, निदेशक (वित्ती) श्री डी.के. घोष, निदेशक (कार्मिक) श्री आर.एस. महापात्र, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तव, मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, सी सी एल कर्मी  सहित सीसीएल वृहद्  परिवार  के सभी सदस्यो का स्वागत करते  हुवे  कहा कि विगत 29 अक्टूबर से 03 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सफल आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि परोक्ष-अपरोक्ष  रूप से जुड़े सभी कर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से सतत  कार्य करते हुए सभी के बीच सतर्कता जागरूकता लाने में अपनी महत्ती भूमिका निभायी है। इस  हेतु सी सी एल द्वारा  किये  गए  कार्य  का  सीवीसी, नई दिल्ली  ने भी  सराहना की है। यह गर्व की बात  है  कि  आप सभी कम्पनी के छवि निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहे  है। सीवीसी ने विगत दिनों हमारे  माननीय  राष्ट्रपति  महोदय के साथ  बैठक  की  थी जिसमे  बताया  गया कि  भ्रष्टाचार उन्मूलन   के  लिए   सतर्कता  निवारण ही सही मायने में  एक प्रभावी माध्यम है। सीवीसी द्वारा  प्रकाशित पत्रिका में  सीसीएल के तीन लेख छपे  हैं जो सर्वाधिक है और कंपनी के  लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। आप सभी के सहयोग से ही  वर्ष 2022 तक हमारे  माननीय  प्रधानमंत्री  के नया  भारत  के सपने  को  मूर्त  रूप देने   और  इस लक्ष्य को प्राप्त  करने के  लिए हर स्तर पर भ्रष्टाचार को मिटाना ही  होगा । उन्होंने कहा कि विजिलेंस विभाग का  फोकस सिस्टम में और  सुधार करना  है।  

कार्यक्रम में सीसीएल के  निदेशक (वित्त) श्री डी.के. घोष, निदेशक(तकनीकी/संचालन) श्री ए के मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) श्री आर.एस. महापात्र और  निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तपव ने कहा कि सी सी एल ने वृहद् स्तर पर  कार्यक्रम कर सीसीएल  कर्मियों  के साथ साथ आमजन को जागरूक करने  में  अहम्  भूमिका  निभाई है।  सभी ने कहा कि  भारत को  भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाये और आने वाले  पीढ़ी को  नया भारत दे। निदेशकगण  ने कहा कि माँ , पिता  और  गुरु  द्वारा दी  गयी  शिक्षा जिसने  भी ग्रहण  किया वह  ब्यक्ति  जीवन  में भ्रष्टाचार कर  ही  नहीं  सकता  है ।

कार्यक्रम  का  सुभारम्भ मुख्य  अतिथि श्री गोपाल  सिंह , मुख्य  सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव तथा  निदेशकगण  ने दीप प्रज्जवलित कर  किया। अवसर विशेष  पर  कोल् इंडिया कॉरपोरेट  गीत भी  गया  गया ।  

समारोह में विभिन्नं विभागों के विजय  प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘सतर्कता एक्सीतलेंस अवार्ड ’  मुख्य  अतिथि, मुख्य  सतर्कता पदाधिकारी एवं  निदेशकगण ने  स्मृति  चिन्ह प्रदान कर सम्मा्नित किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन, पोस्टधर पेंटिंग, स्लोचगन राइंटिंग एवं अन्यस प्रतियोगिताओं के लिए विजेताओं को  भी सम्मानित किया गया। 

अवसर विशेष पर सतर्कता  विभाग द्वारा स्मारिका- “जागृति" का विमोचन  मुख्य  अतिथि, मुख्य  सतर्कता पदाधिकारी एवं  निदेशकगण  ने किया । धन्यवाद  ज्ञापन  महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री  एस के सिंह  ने किया जबकि मंच संचालन वरीय  प्रबंधक (सतर्कता ) श्री  वी के त्रिवेदी  ने किया।

जनसम्पनर्क विभाग